रिपोर्ट : अशोक जायसवाल 

चंदौली । पुलिस अधीक्षक चन्दौली अंकुर अग्रवाल के निर्देशानुसार,अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा के निर्देशन में क्षेत्र में शांति व्यवस्था कुशलता बनाये रखने व तस्करों आदि पर नकेल कसने के उद्देश्य हेतु धीना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम मुरलीपुर रोड से ग्राम कुशहा सलेमपुर की ओर दो पशु तस्कर गायों को बुरी तरह से मारते पीटते हुए वध हेतु बिहार ले जा रहे है । जो बहोरा चन्देल रेलवे क्रासिंग होकर तलाशपुर मोड से जायेगे। जिसकी सूचना पर पुलिस टीम कुशहा सलेमपुर बहोरा हाल्ट मार्ग की तरफ आगे बढेते हुए  पुलिस टीम ज्योहि सलेमपुर गाँव से आगे बढे थे कि दो पशु तस्कर गायों को बुरी तरह से मारते पीटते तेजी से बहोरा हाल्ट की तरफ आगे बढ रहे थे । जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।पकड़े गये  अभियुक्तगण से पूछने पर बताए कि गोवंशो को बिहार ले जाकर वध हेतु बेचते हैं।पकड़े गए तस्करों में अनिल कुमार बिन्द व रामबचन बिन्द बताए जाते हैं।जिनपर पुलिस संबंधित धारा लगाते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *