रिपोर्ट : तौसीफ़ खान

सेवराई। किसान नेता भानु प्रताप सिंह ने दर्जनों किसानों के साथ धान विक्रय ना होने से आक्रोशित होकर अपने ही फसल में प्रतीकात्मक रूप से आग लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी अनुसार सेवराई धान क्रय केंद्र पर धान बिक्री को लेकर किसानों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही है। शासन द्वारा कभी नंबर तो कभी टोकन सिस्टम होने से किसानों का फसल खरीदारी के अभाव में खलिहान में ही पड़ा हुआ है। वहीं बीते दिनों हुई बारिश के कारण सेंटर पर लाकर रखे गए करीब 35 से 40 किसानों का धान पूरी तरह से भीग गया जो धीरे-धीरे सड़ने के कगार पर है। शुक्रवार को किसान नेता भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में किसानों ने अपनी ही फसल में प्रतीकात्मक रूप से आग लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। किसान नेता भानु प्रताप सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा हमारी फसल को खरीदने के लिए तमाम नियम एवं शर्तें लागू किया जा रहा है। कई दिन के अंदर का चक्कर काटने के बावजूद खरीदारी नहीं हो पा रही है वही अधिकारी कर्मचारी भी गोल मटोल कर रहे हैं। अगर सरकार हमारी फसलों की खरीदारी सोमवार तक नहीं की तो हम सभी किसान बृहद रूप से धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे। किसानों के विरोध का समर्थन करते हुए पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। वहा पर लगे बोर्ड पर  सभी नम्बर बन्द थे मन्नू सिंह ने कहा सरकार किसानों का धान की खरीदारी करे और जो भी धान बरबाद हुआ है सरकार उसका मुवावजा दे ।  जितना भी हो सके किसानों के हित के लिए सरकार को करना चाहिए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *