रिपोर्ट  :  अशोक जायसवाल 

चंदौली । जनपद न्यायालय के निर्माण में जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के उपेक्षात्मक रवैये और विकास भवन को चंदौली से बाहर झासी में जमीन की रजिस्ट्री के विरूद्व 2 अगस्त से चल रहा वकीलो के अनशन के क्रम में आज वकीलो ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया । जाम का नेतृत्व सिविल बार और डिस्ट्रिक्ट बार के पदाधिकारी कर रहे है।       

                   न्यायालय भवन व सरकारी कार्यालयों के निर्माण की मांग को लेकर जिला एवं न्यायालय निर्माण समिति की ओर से अधिवक्ताओं का धरना विगत दिनों से चल रहा है. इसी क्रम में गुरूवार को अधिवक्ताओ ने नेशनल हाइवे को जाम कर विरोध जताया। इस दौरान अधिवक्ताओ ने प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की । चेतावनी दी कि एक सप्ताह के अंदर मांगों पर विचार न किए जाने पर सामूहिक आत्मदाह कर लेंगे। 

       बता दें की अधिवक्ताओं के धरना को समर्थन देने के लिए पूर्व जिला जज ओमप्रकाश सिंह व पूर्व विधायक छब्बू पटेल भी घटनास्थल पर पहुंचे और अधिवक्ताओं की मांग को जायज बताते हुए पूरा समर्थन देने का भरोसा दिलाया। अधिवक्ताओ ने कहा की यदि प्रशासनिक अमला गंभीर होता तो अब तक कई विभागों के सरकारी दफ्तर बन चुके होते। न्यायालय भवन के लिए चिह्नित भूमि पर भी कोई कार्य नहीं कराया जा रहा।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *