Bikaner. Abhayindia.com बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में पाई गई अनियमितता की जांच करने की मांग की जाने पर शिक्षा मंंत्री डॉ. बीडी कल्ला द्वारा मीडिया में दिए एक बयान को लेकर कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता गुलाम मुस्तफा (बाबू भाई) ने कल्‍ला के बयान को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि 43 साल की लम्बी राजनैतिक पारी खेलने के बाद अब वे बेहद जहीफ हो गए हैं और सठिया गए हैं। उन्‍हें सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए।

कांग्रेस नेता गुलाम मुस्तफा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी से बीकानेर पश्चिम विधानसभा से टिकट मांगने वाले कार्यकर्ताओं को गैर कांग्रेसी बताना हमेशा से ही कल्ला की फितरत रही है।  उन्‍होंने कभी यह नहीं चाहा कि पार्टी में सेकंड लाईन का कोई कार्यकर्ता मज़बूत बने और कांग्रेस को ताक़त प्रदान करें।

मुस्‍तफा ने कहा कि कांग्रेस मेरी विचारधारा है, मेरे रग-रग में कांग्रेस समाई हुई है। मुझे कांग्रेसी साबित करने के लिए बीडी कल्ला अथवा अन्य किसी के सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं है। कल्ला को यह कतई नहीं भूलना चाहिए कि सन 2018 के बीकानेर जिले की सातों सीटों पर जिसमें आप स्वयं भी शामिल हैं, आप सभी ने मेरी निष्ठा और मेरी चुनाव में सक्रिय भूमिका की प्रशंसा करते हुए मुझे प्रदेश स्तर पर सत्ता में भागीदारी देने का अनुरोध भी किया था। यदि मेरे कांग्रेसी होने पर ही सन्देह है तो फिर आपने मुख्यमंत्री को गुमराह करने का काम क्यों किया?

मुस्‍तफा ने कहा कि हकीकत यह है कि मतदाता सूचियों के पुनः निरीक्षण की मांग के विरुद्ध बयान देकर आपने यह साबित कर दिया है कि आपकी आरएसएस और भाजपा के लोगों से सांठ गांठ है।

आपको बता दें कि इससे पहले डॉ. कल्‍ला की ओर से मतदाता सूचियों में अनियमितता की आपत्ति जताने वाले कांग्रेसी नेताओं के कांग्रेसी होने के संबंध में दिए गए बयान पर विप्र कल्याण बोर्ड के सदस्य राजकुमार किराडू ने गहरी नाराजगी जताते हुए पार्टी हाईकमान से अनुशासनात्‍मक कार्यवाही करने की मांग की थी।

बीकानेर में वोटर लिस्‍ट में फर्जी नाम जोड़ने के मामले में डॉ. कल्‍ला-किराडू आमने-सामने

बीकानेर से चुनाव लड़ने की तैयारी करने वाले लोकेश शर्मा को मिली बड़ी जिम्‍मेदारी

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *