बबुरी/चंदौली । सोमवार की दोपहर स्थानीय कस्बे मे समाजवादी पार्टी प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय पाण्डेय द्वारा कस्बे के अजय तिवारी उर्फ बम-बम को समाजवादी पार्टी प्रबुद्ध सभा का मुगलसराय वि. स.अध्यक्ष बनाया गया । इस मौके उन्होंने अजय तिवारी को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए सपा की नीतियों पर कार्य करने की प्रतिज्ञा कराई गई । कार्यक्रम में मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने अजय तिवारी का माल्यार्पण किया । 

          इस अवसर पर प्रिया नन्द पाण्डेय , सुनील दुबे, डा.रामआधार जोसेफ, सुजीत कन्नौजिया, महेश मौर्य, नरसिंह मौर्य, निरंजन कन्नौजिया, चन्द्रमा बियार, बनारसी जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे ।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *