बबुरी चंदौली।  क्षेत्र के पांडेयपुर स्थित मेघा बाबा हास्पिटल में प्रसव के दौरान महिला की मौत होने पर उग्र स्वजन तथा ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया । इस दौरान स्वजन ने हास्पिटल के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्वजन व ग्रामीणों ने हास्पिटल में जमकर तोड़फोड़ किया । 

निशा फाइल फोटो

         जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बिन्दपुरवा गांव निवासी रामाश्रय की पुत्री निशा को प्रसव होना था । प्रसव पीड़ा होने पर निशा के स्वजन उसे लेकर पांडेयपुर गांव स्थित मेघा बाबा हास्पिटल पर पहुंचे । मृत महिला के पिता रामाश्रय ने चिकित्सकों पर आरोप लगाते हुए बताया कि इस हास्पिटल में गर्भवती निशा का मासिक जांच चल रहा था । दो दिन पूर्व प्रसव पीड़ा होने पर हम लोग निशा को लेकर हास्पिटल आए । चिकित्सक ने निशा को दर्द का इंजेक्शन देकर छोड़ दिया । बताया कि बहत्तर घंटे में डिलेवरी हो जाएगी , दर्द बढ़ने पर हास्पिटल लाना है । उन्होंने बताया कि गुरुवार की देर रात दर्द बढ़ने पर स्वजन ने उसे भर्ती कराया । शुक्रवार की दोपहर डेढ़ बजे प्रसव के दौरान निशा की हालत बिगड़ने लगी । महिला की हालत देख कर स्वजन ने चिकित्सकों से चिंता जताई जिसपर चिकित्सकों ने उसे दुसरे हास्पिटल के लिए रेफर कर दिया । जहां रास्ते में ही महिला की मौत हो गई । हालांकि नवजात बच्ची स्वस्थ है । महिला की मौत के बाद मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण व स्वजन पहुंच गये और अस्पताल में तोड़फोड़ करने लगे । सूचना पर बबुरी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार तिवारी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए । पुलिस ने उग्र ग्रामीणों तथा स्वजन को समझा बुझाकर शांत कराया । इसके बाद उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । 

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *