बीकानेर Abhayindia.com विधानसभा चुनावों में संदिग्ध नगदी और ज्वैलरी की धरपकड़ में जुटी पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए पूगल रोड़ पर एक बाईक सवार के थैले से सत्रह लाख से ज्यादा नगदी बरामद की। जिला पुलिस की स्पेशल टीम के कांस्टेबल लखविन्दर सिंह की सजगता से हुई इस कार्यवाही में पुलिस ने शरेंरा निवासी चालीस वर्षीय ताराचंद पुत्र मिंडाराम सारस्वत को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से यह नगदी बरामद की है। पुलिस को आशंका है कि यह हवाला की राशि है।

पूछताछ में बीकानेर के एक नामी हवाला माफिया का नाम भी सामने आया है, लेकिन पुलिस ने उसका नाम उजागर नहीं किया है। पुलिस ने इस नगदी के संबंध में आयकर विभाग अधिकारियों को सूचित कर दिया। जानकारी के अनुसार जिला पुलिस की स्पेशल टीम के कांस्टेबल लखविन्दर को जरिये मुखबिर सूचना मिली थी कि एक हवाला एजेेंट लाखों रूपये की डिलवरी करने के लिये बाइक पर पूगल रोड़ से निकलने वाला है। इसके बाद जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने बाइक पर सवार ताराचंद की लॉकेशन डिटेन कर पूगल रोड़ पर उसे रोक लिया और थैले की तलाशी ली तो उसमें पांच-पांच की गड्डिया बरामद हो गई।

एमपी कॉलोनी पुलिस थानाप्रभारी सुरेश कस्वां ने बताया कि आरोपी से थैले से 17,08,290 रूपये नगदी जब्त किये गये। कार्यवाही टीम में जिला पुलिस की स्पेशल टीम के एएसआई रामकरण सिंह, हैड कांस्टेबल कानदान, दीपक यादव, एमपी कॉलोनी थाना पुलिस के हैड कांस्‍टेबल रोहिताश भारी, कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार, कांस्टेबल रामदयाल और नवदीप शामिल रहे।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *