✍ रिपोर्ट : अजीत पाठक

बबुरी । स्थानीय थाना क्षेत्र के बौरी गांव में शनिवार की सुबह जहरीले सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई। परिवार द्वारा शोर मचाए जाने पर गांव के लोग वहां इकट्ठे हो गए और सांप को भी मार डाला । घटना की सूचना मिलने पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया ।   
          प्राप्त जानकारी के अनुसार बौरी गांव निवासी सुरेंद्र सिंह की 48 वर्षीया पत्नी पुष्पा देवी शनिवार की सुबह मडई में रखे उपली के ढेर से भोजन बनाने के लिए कंडे निकालने गई थीं। अभी उन्होंने कुछ ही उपले उठाए ही थे कि उपली में बैठे जहरीले सर्प ने उन्हें डस लिया । सर्प दंश का असर होते ही पुष्पा देवी छटपटाने लगीं । परिवार के लोगों को इसकी जानकारी होते ही इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले जाने की तैयारी करने लगे । इस दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई । पुष्पा देवी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।         

आसपास के लोगों ने उपले में छिपे सर्प को खोजकर लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल  भेज दिया ।

 

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *