रिपोर्ट : विशेष संवाददाता नौगढ

चंदौली । नौगढ़ थाना क्षेत्र के बाघी गांव के किला रोड के पास जर्जर इमारत के दिवार के पास पानी भर रही एक महिला अचानक दिवार गिरने से चपेेट मे आ गयी और भारी मलबे मे दब गयी। घटना के बाद आनन-फानन में परिजन महिला को अस्पताल ले जाने लगे जहाँ रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी ।      

   जानकारी के अनुसार बाघी गाव निवासी डंगर मद्धेशिया की पत्नी बिलासा  (38) घर से थोडी ही दूर लगे नल से शुक्रवार को पानी भरने गई थी। उसी समय काशी नरेश के समय की बनी पुराने तहसील के जर्जर इमारत के एक हिस्से की दीवार अचानक भरभराकर बिलासा पर गिर पड़ी। जिससे वह दिवार के भारी मलबे में दब गयी । चीख पुकार सुन कर पहुचे परिवारीजनों ने मलबा हटाकर बिलासा को बाहर निकाला तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ लेकर जाने लगे । अस्पताल पहुचने से पहले रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका को दो पुत्र विकास और सूरज हैं, जबकि दो पुत्रियां गुड़िया और खुशबू हैं. गुड़िया की शादी हो चुकी है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया वहीं  सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे  तहसीलदार लालता प्रसाद मौके पर पहुंचे और परिवार के लोगों को सांत्वना देते हुए दुर्घटना सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया ।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *