बबुरी चंदौली ।  पुलिस अधीक्षक चंदौली अंकुर अग्रवाल के द्वारा अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में बबुरी पुलिस व जनपद चंदौली की स्वाट टीम को एक बडी सफलता हाथ लगी है । पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 90 लाख रुपये के15 हजार बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया ।  

       शुक्रवार को स्वाट टीम चंदौली और बबुरी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक ट्रक पर लाखों की शराब लद कर उतरौत के रास्ते बिहार जाने की फिराक में है । सूचना को गंभीरता से लेते हुए स्वाट टीम चंदौली तथा बबुरी पुलिस ने देर रात संभावित क्षेत्र मे घेराबंदी शुरू कर दी तथा दबिश देकर उतरौत नहर पुलिया से एक ट्रक में लदी 15000 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब सहित एक शराब तस्कर बौधराज निवासी विरडाना फतेहाबाद हरियाणा  को गिरफ्तार कर लिया । ट्रक की तलाशी लिए जाने पर शराब की पेटियां प्लास्टर ऑफ पेरिस की बोरियों के पीछे छिपा कर रखी गई थी । पकडे गये अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि यह शराब आगामी चुनाव में प्रयोग के लिए हरियाणा से बिहार ले जा रहे थे। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाले टीम में स्वाट प्रभारी राजीव सिंह थाना प्रभारी अतुल कुमार उप निरीक्षक शैलेन्द्र प्रताप स्वाट टीम उप निरीक्षक मोहन प्रशाद हेड कांस्टेबल आनंद सिंह स्वाट टीम हेड कांस्टेबल अमित यादव हेड कांस्टेबल राणा प्रताप सिंह हेड कांस्टेबल मनोज कुमार सिंह थाना बाबरी कांस्टेबल विजय कुमार व कांस्टेबल आनंद कुमार अमित कुमार देवेंद्र सरोज नीरज मिश्रा अनुज राहुल व कांस्टेबल कृष्ण कुमार शामिल रहे। इस संबंध में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी चकिया रामवीर सिंह ने बताया कि एक अंतर्राज्यीय शराब तस्कर 751 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया है । पकड़ी गई शराब 15000 बोतल की भारी मात्रा में है जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग नब्बे लाख रूपए है । 

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *