Bikaner. Abhayindia.com गंगाशहर थाना क्षेत्र के रामराज्य चौक भीनासर के एक परिवार के प्रत्येक सदस्य को गायब करने, घर से बेदखल करने की धमकियां देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला परिवादी की रिपोर्ट पर 13 जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, जेठी देवी पत्नी इन्द्रचंद पुगलिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपियों ने जबरन हमारे घर में घुसकर हमारी पुत्रवधु के साथ बदतमीजी की तथा हमारे साथ मारपीट की। साथ ही परिवार के प्रत्येक सदस्य को एक-एक करके गायब कर देने व घर से जबरन बेदखल करने की धमकी दी। आरोपियों की धमकियों से पूरा परिवार खौफजदा हैं।
पुलिस ने उक्त रिपोर्ट पर अरुण माली व उसके बेटे, लक्ष्मण कुमार, शंकर जाट भीनासर, कालू माली पाबू चौक नोखा रोड गंगाशहर, नत्थू माली भीनासर, लालजी माली, शांतिलाल माली, प्रेम सिंघल, हरकुलीस, अर्जुन माली, बजरंग पुरोहित, जेठू माली के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई लाभुराम को सौंपी गई है।
