SUMITRA CHOUDHARY
SUMITRA CHOUDHARY

Bikaner. Abhayindia.com पुरानी शिवबाड़ी रोड़ स्थित सिंथेसिस इंस्टीट्यूट के अकादमिक निदेशक ने बताया कि नीट काऊन्सलिंग के आल इंडिया तृतीय राऊण्ड में संस्थान के 25 विद्यार्थियों को फ्रेश सरकारी मेडिकल कॉलेज एलोट हुए हैं जबकि इसके पहले आल इंडिया और राजस्थान के राऊन्ड से 77 विधार्थी एमबीबीएस के लिए चयनित हो चुके हैं। इनमें सबसे टोप कालेज वैभव राठी को बीएचयू वाराणसी कॉलेज एलोट हुआ है। इनके पिता राधेश्याम राठी व्यवसायी और माता अनुसुइया गृहणी है।

Khetaram
Khetaram

डॉ श्वेत गोस्वामी ने बताया कि इनके अलावा शब्बीर अहमद को जेएलन अजमेर, खेताराम को एम्स गुवाहाटी, ललित कुमार जाखड़ को एसएनएमसी जोधपुर, सुमित्रा चौधरी को जीएमसी सूरत, भरत शर्मा को एसएनएमसी जोधपुर, यामिनी पुरोहित को देहरादून, और रामस्वरूप कुलड़िया को जीएमसी सूरत जैसे अच्छे मेडिकल कॉलेज एलोट हुए हैं। अन्य विधार्थी जिन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज एलोट हुए हैं उनमें निधी मोदी, वंशिका सुथार, नंदिनी व्यास, रोहित भाटी, वैभव चारण, रीतिका चौधरी, सचिन सारण, फेजान अली चौहान, दिव्यांशा पांडे, पार्थ गहलोत, मो. कैफ मिर्जा, निहार भूतड़ा, रमेशचंद, सरिता बरोड़,कनिका नायक और मनीषा जनागल हैं।

डाक्टर गोस्वामी के अनुसार अभी तक राजस्थान और आल इंडिया का स्ट्रे राऊन्ड काऊन्सलिंग बाकी है इसलिए ऐसी संभावना है कि अंतिम राऊन्ड के बाद सरकारी एमबीबीएस के लिए चयनित सिंथेसियन्स की संख्या 130 के लगभग रह सकती है। जिन बच्चों को अभी कॉलेज एलोट हुए है उनका मानना है कि यह संभव हुआ है सिंथेसिस गुरुजन, बच्चों के कठोर परिश्रम, सिंथेसिस काऊन्सलिंग डिपार्टमेंट के विशेष मार्गदर्शन और अभिभावकों के विश्वास के कारण।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *