चंदौली/बबुरी । क्षेत्र के गोरखी गांव में सोमवार की देर रात, हृदय गति रुकने से एक हिंदी दैनिक के पत्रकार वीरेंद्र सिंह की मृत्यु हो गई । मंगलवार की सुबह देर तक ना जगने पर परिजन जब उनके कमरे में पहुंचे तो वे अपने बिस्तर पर अचेत पड़े हुए थे ।
फाइल फोटो
उनके मृत्यु की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया । पत्रकार की मृत्यु का समाचार मिलते ही उनके आवास पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई । लोगों ने उनके आवास पर पहुंच कर परिवार को ढांढस बंधाया।
दैनिक जागरण के कद्दावर पत्रकार थे वीरेंद्र सिंह
मिर्जापुर जिले के जमालपुर ब्लाक के गोरखी गांव में जन्मे पत्रकार वीरेंद्र सिंह, चंदौली जनपद के बबुरी क्षेत्र से दैनिक जागरण समाचार पत्र के कद्दावर पत्रकार थे । लगभग बीस साल से वे दैनिक जागरण को अपनी सेवाएं दे रहे थे । इसके अलावा एक राइस मिल व्यवसाई के रूप में भी उनकी पहचान थी । इसके अतिरिक्त वे गोरखी गांव के ग्राम प्रधान भी थे । इन्हें गांव में उत्कृष्ट विकास कार्य के लिए राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित भी किया गया था । अभी हाल ही में उन्हे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पुरस्कार में सात लाख रुपए भी दिए गए थे ।
