रिपोर्ट : विशेष संवाददाता
चंदौली । बबुरी कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में बड़े बुजर्गो के साथ साथ युवाओं और छोटे बच्चों को भी गांजे के कस लगाते हुए देखा जाना अब आम हो गया है।
आजकल के युवा नशे के कारोबारियों के जाल में फस कर अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ अपने भविष्य को भी बर्बाद कर रहे हैं। प्रतिबंध होने के बावजूद भी क्षेत्र के पांडेयपुर बाजार, बनौली चट्टी, बबुरी कस्बा , गौडीहार बाजार ,उतरौत बाजार सहित क्षेत्र के कई जगहों पर नशे के सौदागर बेखौफ होकर गांजे की बिक्री कर अपनी जेब भर है। इन लोगो के चंगुल में फस के क्षेत्र के युवा अपने जीवन को बर्बाद कर रहे है। ऐसा नहीं है कि बबुरी पुलिस को गांजे की बिक्री की जानकारी नहीं है । सूत्रों की माने तो इस के बदले हर महीने थाने के कारखास मोटी रकम वसूलते है। पुलिस कार्यवाही के नाम पर छोटे लोगों को पकड़कर अपना पीठ खुद थपथपाती है जबकि इस धंधे में लिप्त गांजे के बड़े सौदागर पुलिस से मिल कर बेखौफ होकर नशे का कारोबार करते है । क्षेत्र के युवाओ को अपने जाल में फसा कर अपनी जिंदगी को बर्बाद कर रहे हैं ।
