बबुरी । क्षेत्र के गौरी गांव में नाबदान के गंदे पानी के समुचित निकासी की व्यवस्था न होने से नाबदान का गंदा पानी नाली से ओवरफ्लो करके पिछले कई महीनों से गांव के मुख्य मार्ग पर बह रहा है। 

आलम यह है कि गंदा पानी और कीचड़ मुख्य मार्ग पर घुटनों तक भर गया है। जिससे ग्रामीण उसी नाबदान के गंदे पानी से होकर आवागमन करने को पिछले कई महीनों से मजबूर हैं। गांव के सुरेश यादव ने बताया कि पिछले दो-तीन माह पहले ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नाली की साफ सफाई कराने की मांग पर ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी ने सफाई कर्मियों को लगाकर नाली सफाई के नाम पर सिर्फ कोरम पूरा किया। कुछ ही दिनों बाद पुनः यह समस्या उत्पन्न हो गई ।

गांव के हनुमान जी के मंदिर से लेकर पाल जी के घर तक  नावदान का गंदा पानी व कीचड़ घुटनों तक भरा हुआ है। आए दिन गांव के ग्रामीण फिसल कर चोटिल होते रहते हैं। गंदे पानी के इकट्ठा होने से गांव में मच्छरों का प्रकोप व जहरीले जीव जंतु व संक्रमण से बीमारियों के फैलने का डर हमेशा ग्रामीणों को बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि जब तक गंदे पानी की निकासी व्यवस्था दुरूस्त नहीं कराई जाएगी तब तक यह समस्या खत्म नहीं होगी। ग्रामीणों ने जिला अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि जल्द से जल्द इस समस्या से ग्रामीणों को निजात दिलाई जाए।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *