
चंदौली । मुगलसराय में वसंत पंचमी के अवसर पर एक मनबढ युवक द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा खंडित किए जाने पर आक्रोश फैल गया । पूजा समिति के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों लोग धरने पर बैठ गए । लोगों ने प्रशासन से मांग किया कि युवक को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो सके । 
जानकारी के अनुसार चंदौली जनपद के मुगलसराय में एक पूजा समिति द्वारा वसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई थी शनिवार की सुबह प्रतिष्ठा की तैयारी चल ही रही थी कि नगर का एक मन बढ़ युवक मोहम्मद चंदू 23 वर्ष मां सरस्वती की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की नियत से सड़क के डिवाइडर पर पटक दिया । प्रतिमा के न टूटने पर युवक दोबारा पटकने लगा तब तक लोगों की नजर उस पर पड़ गई । लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ना चाहा लेकिन वह मौके से फरार हो गया । घटना से गुस्साए नागरिकों ने मुगलसराय मार्ग को जाम कर दिया तथा सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शन करने लगे । घटना की जानकारी होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया । धरना स्थल पर पुलिस की भारी फोर्स जमा हो गई तथा नागरिकों को जाम समाप्त करने के लिए समझाने बुझाने लगी ।
लेकिन समिति के सदस्य तथा नागरिक कार्यवाही की मांग करते रहे । घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने दबिश देकर युवक को गिरफ्तार कर लिया । मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर ने ग्रामीणों को समझाते बुझाते हुए नई मूर्ति स्थापित करने की बात कही तथा जाम को समाप्त कराया । वही मौके पर पहुंची मुगलसराय विधायक साधना सिंह ने दोषी युवक के खिलाफ पुलिस से कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की अपील की । उन्होंने कहा कि इस तरह का निंदनीय कार्य करने वाला व्यक्ति कभी भी बख्शा नहीं जाएगा । उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि उसके जैसी सोच और नियत रखने वाले लोगों को सबक मिल सके ।
