रिपोर्ट : अशोक जायसवाल
भ्रष्टाचार का आरोपी लेखपाल मस्त, पीड़ित कई वर्षों से तहसील के काट रहा चक्कर
अलीनगर । पीड़ित के पिछले पांच वर्षों में जमीन पर कब्जा ना मिल पाने पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी से लगाई न्याय की गुहार जैसा कि पीडीडीयू नगर तहसील से धारा 24 की फाइल पिछले वर्ष से गायब एवम् जमीन नापी करा कर पीड़ित को कब्जा आज तक नहीं दिया गया जिस पीड़ित परिवार सदस्य संदीप कुमार निगम पुत्र श्री भोला नाथ निगम निवासी मुगलचक अलिनगर मुगलसराय जिला चंदौली द्वारा जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से दिनांक 25/12/21 को मुख्यमंत्री जी से लगाई गुहार जिसका खसरा संख्या 343/1 है जिसका क्षेत्रफल 0.0490 है ग्राम मुगलचक परगना धूष तहसील मुगलसराय में है। जो पिछले 6 वर्षों से अपनी कम उम्र में अपने पिता जी के लकवा पेशेंट होने के कारण जिनका ईलाज गैलक्सी हॉस्पिटल डॉक्टर एस के पोद्दार के अंडर में वाराणसी से चल रहा है पीड़ित का कहना है इस समस्या से 6 साल से जूझ रहा हूं मुझे जमीन कब्जा दिलाने के लिए लेखपाल त्रिलोकी जी द्वारा वर्ष 2018 में 10,000,00 दस लाख रुपए की मांग की गई जिसका साक्ष्य फोन रिकॉर्डिंग विडियो को जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया गया था जो दैनिक जागरण अखबार में प्रकाशित खबर हुई थी इस प्रकरण की स्वयं जांच कर जिलाधकारी नवनीत सिंह चहल जी ने एसडीएम आनंद वर्धन जी तहसील पीडीडीयू नगर को आदेशित कर लेखपाल को सस्पेंड करने की बात कही फिर सस्पेंड होने के लगभग एक महीने बाद लेखपाल पैसों के बल पर दूसरे एसडीम के आते ही बहाल भी हो गया और पीड़ित परिवार आज तक सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाते फिर रहा है एवम् तहसील द्वारा लगातार आश्वासन दिया गया पीड़ित को कब्जा दिलाई जाएगी जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल जी द्वारा एसडीएम आनंद वर्धन जी ट्रांसफर हो जाने पर एसडीएम कुमार हर्ष जी तहसील पीडीडीयू नगर को आदेशित कर जमीन नापी कर कब्जा दिलाने की बात कही गई जिस पर एसडीएम कुमार हर्ष जी ने धारा 24 पीड़ित द्वारा दाखिल कराई 2019 में फिर दो-दो बार टीम गठित कर मौके की नापी कराई गई, जिसका नापी की रिपोर्ट आज तक लेखपाल, कांगो गठित टीम द्वारा एसडीएम कार्यालय में प्रस्तुत भी नहीं किया गया उसके पिछले 2 साल से धारा 24 की फाइल ही तहसील में गायब कर दी गई है जिससे पीड़ित पिछले कई वर्षों से परेशान हो चुका हूं तहसील के चक्कर काटते काटते पीड़ित के इस प्राथना पत्र की खबर लगते ही पीडीडीयू नगर तहसील में मचा हड़कंप गायब हुई धारा 24 की फ़ाइल को लेकर अब देखना है इस समस्या पर जिलाधिकारी इस प्रकरण में क्या कार्यवाही करते है।
