वाराणसी। उत्साहित करने वाले नारों के बीच बुधवार को पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी का हवाई अड्डे पहुंचने पर वाराणसी मिर्जापुर सोनभद्र चंदौली भदोही और जौनपुर जनपद से आये हजारों  कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान ‘संघर्षों के साए में इतिहास हमेशा पलता है, जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है  और ललितेशपति संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं’  के खूब नारे लगे । हवाई अड्डे के  परिसर से लेकर मुख्य द्वार तक एक जुलूस के रूप में निकले ललिलिपति त्रिपाठी के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले दोपहर बाद शहर पहुचे । उन्होंने मलदहिया चौराहे पर सरदार वल्लभ भाई पटेल  की प्रतिमा  पर  माल्यार्पण कर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया, इसके बाद वे ईंगलिसियालाईन स्थित पंडित  कमलापति त्रिपाठी प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण किया । उन्होंने स्वागत के लिये पंहुचे  सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सबके स्नेह प्रेम और सम्मान के लिए बहुत-बहुत आभार बाकी बातें में कल होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से व्यक्त करूंगा । उम्मीद है कि आपका स्नेह प्यार इसी तरह हमें मिलता रहेगा । 

       पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी के अधिकारिक वक्तव्य से पूर्व पूर्वांचल में तेज अटकलें है कि पूर्व सांसद कमलापति त्रिपाठी के कुनबे ने 104 साल बाद कांग्रेस से तौबा कर लिया है । कभी कांग्रेस की सशक्त पहचान के रूप में जाने जाने वाले पं कमलापति त्रिपाठी के परिवार का कांग्रेस छोड़ना काग्रेस की मजबूत साख पर कुठाराघात कहा जा रहा है । वाराणसी के निकटवर्ती चंदौली जनपद के लिए कांग्रेस के तत्कालीन सांसद कमलापति त्रिपाठी का योगदान ऐतिहासिक है । चंदौली को धान के कटोरे के रूप मे स्थापित करने का श्रेय कमलापति त्रिपाठी को ही है । चंदौली मे नहरों का जाल बिछा कर किसानो को सौगात देने वाले कमलापति त्रिपाठी उस समय कांग्रेस के सबसे बडे चेहरों मे स्थापित थे । मिर्जापुर के राजगढ के पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी के कांग्रेस छोड कर समाजवादी पार्टी मे जाने की शहर मेें चर्चा है । गुरूवार को प्रेस वार्ता में ललितेश चर्चा पर आधिकारिक पुष्टि करेंगे ।   

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *