बबुरी । स्थानीय थाना क्षेत्र के धनेजा गांव स्थित कुटिया परिसर से बरगद के पेड़ के पास स्थापित  हनुमान जी की सौ वर्ष पुरानी मूर्ति चोरी होने से गांव में खलबली मच गई । नाराज ग्रामीण मंदिर परिसर के बाहर धरने पर बैठ गए तथा पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेताया कि यदि वही मूर्ति वापस नहीं लाई गई तो उग्र आंदोलन करेंगे ।  

           धनेजा गांव की कुटिया परिसर स्थित एक बरगद के खोह में हनुमान जी की करीब सौ वर्ष पुरानी मूर्ति स्थापित है । ग्रामीणों ने बताया कि कल शाम तक खोह में प्रतिमा थी , जिनका शयन आरती भी की गई। देर रात किसी समय अज्ञात चोर धातु की मूर्ति चुरा ले गये । सुबह पुजारी पूजा करने पहुंचे तो स्थान से मूर्ति गायब थी। यह देखकर वह सन्न रह गए। उन्होंने तत्काल गांव के लोगों को यह बात बताई। जिसपर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और धरना शुरू कर दिया । ग्रामीणों ने बताया कि यह अराजक तत्वों का काम है। कुछ लोग नहीं चाहते कि यहां पूजा पाठ हो। मंदिर परिसर के समीप ही डीह बाबा का चौरा है। वहां एक सप्ताह में दो दफा जायफर और नींबू काटकर जादू-टोना किया गया ताकि भयभीत होकर कोई पूजा पाठ करने न आए। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि 48 घंटे के भीतर मूर्ति दोबारा मंदिर में स्थापित नहीं कराई गई तो आंदोलन होगा। इस बाबत बबुरी थाना प्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की गई है । जल्द ही आरोपितों को पकड़ने के साथ मूर्ति बरामद की जाएगी। 

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *