रिपोर्ट : विशेष संवाददाता वाराणसी

चेतावनी बिंदु से तीन मीटर भी दूर नहीं रहा गंगा का जल स्तर । 24 घंटे में एक मीटर की गति से बढ़ाव जारी वरुणा नदी में भी पलट प्रवाह तो पुलकोहना की बस्ती में घुसा पानी

वाराणसी। गंगा के पानी में बढ़ाव जारी है। हालांकि, बढ़ाव की गति थोड़ी थमी जरूर है। जहां एक दिन पहले बढ़ाव गति 24 घंटे में दो मीटर था वहीं, मंगलवार को यह गति घटकर एक मीटर हो गई है। सुबह आठ बजे गंगा का जल स्तर 67.54 मीटर मापा गया। अब भी बढ़ाव जारी है। दशाश्वमेध घाट पर गंगा का आरती स्थल बदलकर गंगा सेवा निधि के कार्यालय की छत पर कर दिया गया है। वहीं, काशी की मान्यता के अनुसार मां शीतला का पैर पखारने के लिए गंगा मंदिर में प्रवेश कर गई हैं। गंगा की सहायक नदी वरुणा का पेटा भी पानी से लबालब हो गया है। पलट प्रवाह से गंगा का पानी वरुणा नदी के माध्यम से बस्तियों की ओर बढ़ चला है। वरुणा नदी के किनारे पुलकोहना व आसपास इलाके में नाला के रास्ते पानी बस्ती में घुस गया है। इसे देखकर निचले इलाके से लोगों ने पलायन शुरू कर दिया है। सुरक्षित स्थानों पर ठौर ले ली है। दूसरी ओर ढाब क्षेत्र के सोता में गंगा का जल स्तर इतना बढ़ गया है कि रामचंदीपुर, मोकलपुर, गोबराहा, कुड़वा, रामपुर, नखावा गांव पानी से घिर गए हैं। 

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *