रिपोर्ट : विशेष संवाददाता
वाराणसी | लघु उद्यम और स्वरोजगार तथा हुनर ये तीनो आर्थिक विकास के पहिया है जो परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत करते है ग्रामीण क्षेत्र में बालिकाएं सिलाई, कढाई, ब्यूटी में हुनर प्राप्त कर लघु सूक्ष्म उद्यम मंत्रालय NSIC भारत सरकार का प्रमाण पत्र प्राप्त कर अपना रोजगार लघु उद्यमी बन कर और अन्य को भी उद्यमी बना कर शसक्त भारत का निर्माण करेगी । इससे अनके लोगोको ग्राम क्षेत्र में रोजगार प्राप्त होगा | कोरोना काल में भारत सरकार द्वारा चलाया जा रहा अभियान घर घर और गाँव गाँव तक केशवा कौशल प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से पहुचेगा और सबका साथ सबका विकास का सपना भी पूरा होगा । यह विचार कमलेश सदस्य, राज्य मंत्री, अनुसूचित जाति जनजाति आयोग उत्तर प्रदेश ने केशवा कौशल प्रशिक्षण संस्थान के लोहता शाखा के शुभारम्भ के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किया |
उन्होंने आशा व्यक्त किया की आने वाले समय में यह कार्यक्रम वाराणसी में हुनर और रोजगार के क्षेत्र में गाँव गाँव तक पहुचेगा | स्वागत करते हुए संस्था की सचिव माला ने कहा कि हमलोग इस शाखा के माध्यम से अन्त्योदय कौशल विकास को बढ़ावा देंगे | प्रशिक्षण समन्वयक और कार्यक्रम संयोजक माया देवी गुप्ता ने कहा की हमलोग अभी 50 गाँवों में उद्यम केन्द्रों और प्रशिक्षण केंद्र संचालित करने के लिए प्रयास कर रहे है । सीखिए कमाइए मुस्कुराइए का मूल मंत्र लेकर समस्त वाराणसी में आगे बढ़ेगे।
कार्यक्रम में सुनील कुमार मिश्रा, परमानंद सिंह, शशिभूषण, संजू सरोज, रविंद्रनाथ बेद प्रसाद गुप्ता, भरत गुप्ता, ममता गुप्ता, ससिवाला गुप्ता, सुषमा, रेनू सिंह, आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये । कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार मिश्रा स्वागत माया देवी गुप्ता एवं धन्यवाद ज्ञापन आनंद गुप्ता ने किया | सुप्रिया, प्रिया एवं जानवी ने स्वागत गीत गया कार्यक्रम में प्रमुख रुप से रुखसार, प्रीति मौर्या, रानी, अनामिका, संध्या, रेशमा, निखत, सुमेधा, चन्द्र प्रभा, उमा आदि बालिकाए प्रशिक्षणार्थी कौशल, आशीर्वाद आदि मौजूद रहे।
