पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर व डा. नूतन ठाकुर ने की सीबीआई जांच की मांग

पिछले महिने सोनभद्र में हुई थी संदिग्ध परिस्थितियों में गुडिया की मौत

राष्ट्र संदेश न्यूज

चंदौली । पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर तथा डॉ नूतन ठाकुर ने चंदौली की “गुडिया” की अत्यंत रहस्यमय मौत के मामले में बबुरी थाने में दर्ज हुए मुकदमे की विवेचना सीबीआई से कराने की मांग की है । अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग को भेजे अपने पत्र में उन्होंने कहा कि उन्होंने ‘गुडिया’ की 12 जून 2021 की रात जिला चिकित्सालय, सोनभद्र में मौत होने तथा बिना पोस्टमोर्टेम अस्पताल द्वारा लाश देने सहित तमाम संदिग्ध तथ्यों के आधार पर बार-बार एफआईआर दर्ज कर दोषी अधिकारियों की जवाबदेही नियत करने की मांग की थी किन्तु किसी भी अफसर ने इनका कोई संज्ञान नहीं लिया ।    

          इसी बीच बच्ची के दादा ने स्पेशल कोर्ट (पोक्सो एक्ट) चंदौली के समक्ष धारा 156(3) सीआरपीसी में वाद दायर किया । उस वाद में भी थाना बबुरी ने अपनी आख्या दिनांक 04 जुलाई 2021 द्वारा दोषियों के बचाव का पूरा प्रयास किया जो कोर्ट के आदेश में भी लिखा है, लेकिन कोर्ट ने उस आख्या को पूरी तरह दरकिनार करते हुए एफआईआर दर्ज किये जाने के आदेश दिए. इसके बाद भी 07 दिन तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुआ और अंत में 14 जुलाई को एफआईआर दर्ज हुआ ।  

           अमिताभ और नूतन ने कहा कि इस मामले में चंदौली पुलिस अभी तक अभियुक्तों के पक्ष में काम कर रही है । चंदौली पुलिस की अब तक की हरकतों से स्पष्ट है कि इस मामले में उनके स्तर से कोई भी न्याय संभव नहीं है । अभियुक्तगण अत्यंत रसूखदार लोग हैं, अतः मामला सीबीआई को सौंपा जाना जरुरी दिखता है । 

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *