रिपोर्ट : अशोक जायसवाल
मुगलसराय । चंदौली जिले में पिछले 8 वर्षों से ब्यूरो पद पर कार्यरत धर्मेंद्र कुमार गुप्ता को जर्नलिस्ट वेलफेयर सोसायटी ने उत्तर प्रदेश के सचिव के रूप में जिम्मेदारी दी है जिससे जिले के पत्रकारों में भी काफी खुशी है । सचिव पद पर मनोनीत किए जाने के बाद धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि मैं धन्यवाद कहना चाहता हूं जनरलिस्ट वेलफेयर सोसाइटी को जो मुझे इस काबिल समझा और उत्तर प्रदेश का सचिव बनाया ।अब मैं पूरे लगन और निष्ठा के साथ इस पद पर कार्य करूंगा और जनरलिस्ट वेलफेयर सोसाइटी को आगे बढ़ाने में अपना योगदान करूंगा । उत्तर प्रदेश में हो रहे किसी भी पत्रकार के दुर्व्यवहार के खिलाफ हमेशा आवाज उठाने के लिए तत्पर एवं सक्षम रहूंगा । किसी पत्रकार को कोई परेशानी होगी तो जर्नलिस्ट वेलफेयर सोसाइटी उस पत्रकार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए हमेशा साथ खड़ा रहेगा ।
